Sliderमनोरंजन

500 कैरेट माणिक और गोल्ड-डायमंड जूलरी कांस की महारानी बनी ऐश्वर्या राय

कांस फिल्म फेस्टिवल 2025  के रेड कार्पेट पर एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने शाही और अद्वितीय अंदाज़ से सभी का दिल जीत लिया। इस बार उनका लुक न सिर्फ ग्लैमर से भरपूर था, बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति की खूबसूरत झलक भी प्रस्तुत करता नज़र आया। ऐश्वर्या ने इस बार जिस जूलरी को पहना, वह चर्चा का प्रमुख विषय बन गया। उन्होंने 500 कैरेट के मोजाम्बिक रूबी, 18 कैरेट के अनकट डायमंड और असली सोने की कारीगरी से सजी चोकर, हार और स्टेटमेंट रिंग्स पहनी थीं। ये गहने न केवल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे, बल्कि उनकी शाही छवि को भी उभार रहे थे। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने कड़वा आइवरी रंग की बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें असली चांदी की जरी और बारीक पैचवर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने एक शीयर वाइट टिशू दुपट्टा कैरी किया, जिस पर सोने और चांदी की जरदोजी का बारीक काम था। उनके लुक की खास बात यह रही कि उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया था, गहरे रंग की लिपस्टिक और विंग्ड आईलाइनर के साथ ट्रेडिशनल yet मॉडर्न लुक को संतुलित किया। रेड कार्पेट पर ‘नमस्ते’ कर उन्होंने भारतीय संस्कारों को ग्लोबल स्टेज पर प्रस्तुत किया। कांस 2025 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस ने उन्हें “Cannes की क्वीन” कहकर सराहा और उनकी परंपरागत लुक की जमकर तारीफ की। ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि फैशन केवल पहनावे तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह अपनी संस्कृति और पहचान को गर्व के साथ प्रस्तुत करने का माध्यम भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button