पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने बलिया की जिला पंचायत सदस्य की 12 सीटों पर किया कब्ज़ा
उत्तर प्रदेश में बलिया की भारतीय राजनीति में अलग पहचान है। इस बार पंचायत चुनाव में बलिया की जनता ने प्रदेश एवं देश की राजनीति को अलग संदेश दिया है। जनपद में दो मंत्री समेत 5 विधायक होने के बावजूद प्रदेश और केंद्र की सत्तासीन भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
जनपद में भाजपा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भारी पड़ी है। उधर, बांसडीह से विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष के बेटे की जिला पंचायत सदस्य की हार एवं भाई की प्रधानी की हार ने भी विपक्ष की भूमिका निभाने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी को एक बार फिर से मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। जनपद में भाजपा से सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की दुरियों का असर भी पंचायत चुनाव में देखने को मिला है।
बलिया जनपद की 58 जिला पंचायत सदस्य की सीटों में से सर्वाधिक 15 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। सपा की सीटों में और वृद्धि होने का अनुमान है। पंचायत चुनाव में निर्दलीय एवं बागियों ने भी बड़ा उलटफेर किया है। जनपद की 13 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। तीसरे नंबर पर सुभासपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा भाजपा 8 और बसपा को 7 सीटों एवं कांग्रेस को मात्र 1 सीट से संतोष करना पड़ा है। हालांकि अभी 5 सीटों पर रिजल्ट आना बाकी है।
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पियूष मिश्रा ने दी बधाई
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भारी संख्या में विजयी घोषित होने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा (भागीदारी संकल्प मोर्चा ) के समर्थित सभी नव निर्वाचित जिलापंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण को जीत की हार्दिक बधाई! एवं शुभकामनाएं ।
सुभासपा (भागीदारी संकल्प मोर्चा ) के विजयी प्रत्याशियों का यह कारवां बढ़ता जाएगा, ऐसी शुभकामनाएं।
कार्यकर्ताओं व जनता का कोटिशः आभार
सुभासपा (भागीदारी संकल्प मोर्चा ) के विजयी प्रत्याशियों का यह कारवां बढ़ता जाएगा, ऐसी शुभकामनाएं।
कार्यकर्ताओं व जनता का कोटिशः आभार
राष्ट्रीय प्रवक्ता
पीयूष मिश्रा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी