Home / उत्तर प्रदेश / मुख़्तार अंसारी के जानी दुश्मन को दिया बीजेपी ने मऊ से टिकट

मुख़्तार अंसारी के जानी दुश्मन को दिया बीजेपी ने मऊ से टिकट

भाजपा ने मऊ के सदर विधानसभा 356 से अशोक सिंह को प्रत्याशी किया घोषित , वहीं मुख्तार अंसारी के जानी दुश्मन माने जाते है अशोक सिंह।

अशोक सिंह ने गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ताओ संग पहुचे जिला कार्यलय

मऊ । उतर प्रदेश के मऊ सदर विधान सभा अब और चर्चा का विषय हो चुका है । मुख्तार अंसारी का गढ़ मऊ सदर में अब भाजपा ने अपने प्रत्याशी अशोक सिंह को टिकट दे दीया है । माना जाता है कि मुख्तार अंसारी के जानी दुश्मन है अशोक सिंह । दोनो जानी दुश्मनो के बीच के मुकाबला काफी अब दिलचसप हो गया है । इस मुकाबलो में अशोक सिंह को सहानभूति मिलने की उमीद जताई जा रही वही कानूनी दाव पेच से भले मुख्तार को अशोक सिंह न हरा पाए हो लेकिन जनमत से हारने का एक मौका अशोक सिंह को और मिल गया है । अब जनपद की चारो विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादे चर्चित भाजपा के प्रत्याशी अशोक सिंह बने हुए है
वही अशोक सिंह ने कहना है कि  जनता अब पूरी तरह से भाजपा की विकासवादी नीतियों के साथ खड़ी है। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार ने जनता का विश्वास जीत लिया है। पूरे प्रदेश में अब कानून का राज है, अपराधी या तो जेल में हैं या तो अपना परिणाम भुगत चुके है। इस विधानसभा चुनाव में मऊ जनपद को जिले के वोटर अपने वोट के चोट से मऊ माफिया को मुक्त बना देंगे ऐसा हम सब को पूर्ण विश्वास है। पूरे प्रदेश में विकास का पहिया तेज गति से दौड़ रहा है जो की अब विपक्ष के राजनैतिक पैतरेबाजी के बाद भी रुकने वाला नहीं है। पूरे प्रदेश की जनता अपना हित भाजपा के साथ जोड़ चुकी है।

बाइट- अशोक सिंह भाजपा प्रत्याशी मऊ सदर

Check Also

समाज को अच्छाई की तरफ ले जाने वाले संतो में से एक प्रेमानन्द महाराज की तबियत खऱाब भक्त हुए दुखी

संत समाज के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत इन दिनों ...