Home / उत्तर प्रदेश / सीएम योगी ने जनपद कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

सीएम योगी ने जनपद कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

yogi aditynath

सीएम योगी ने जनपद कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
 
जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रति मृतक परिवार 05 लाख रु0 की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा तत्काल प्रकरण की जांच करें: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 02 मई, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कासगंज में हाईटेंशन लाइन टूटने की दुर्घटना में लोगों की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रति मृतक परिवार 05 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी द्वारा अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को तकाल प्रकरण की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Check Also

समाज को अच्छाई की तरफ ले जाने वाले संतो में से एक प्रेमानन्द महाराज की तबियत खऱाब भक्त हुए दुखी

संत समाज के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत इन दिनों ...