उत्तर प्रदेश की धरती पर आस्था का सम्मान होगा, लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ के मोदीपुरम स्थित शोभित यूनिवर्सिटी में हेलीकॉप्टर से उतरे और कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व उत्साह का वातावरण तैयार किया। सीएम योगी के साथ मंच पर साथ थे सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, पूर्व मंत्री सुनील भराला और विधायक अमित अग्रवाल। योगी ने स्पष्ट किया कि
“उत्तर प्रदेश की धरती पर आस्था का सम्मान होगा, लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी। जो तोड़फोड़ करेगा, उसे कैमरे पकड़ेंगे और कार्रवाई तय होगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जब मेरठ पहुंचे, तो माहौल पूरी तरह धार्मिक श्रद्धा और सुरक्षा के मिश्रण में डूबा हुआ था. कांवड़ यात्रा के पवित्र अवसर पर सीएम योगी ने श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया, न सिर्फ मंच से संदेश दिया, बल्कि कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मान भी दिया. लेकिन इसी दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि आस्था के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी. अगर कोई कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंग या तोड़फोड़ करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और चिन्हित किए गए तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.






