उत्तर प्रदेश

अपनी ही पत्नी को अस्पताल में बेड नही दिला पाए बीजेपी के ये विधायक

फ़िरोज़ाबाद-: अपनी ही सरकार में कोरोना संक्रमित पत्नी को अस्पताल में बेड नहीं दिला पाए भाजपा विधायक, वीडियो वायरल कर लगाए यह आरोप

— फिरोजाबाद के जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती पत्नी की कोई जानकारी न देने का लगाया आरोप।

फिरोजाबाद। भाजपा सरकार में विधायक अपनी ही कोरोना संक्रमित पत्नी को अस्पताल में बेड नहीं दिला सके तो विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा दिया। उन्होंने एक वीडियो वायरल कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दरअसल, पूरा मामला फिरोजाबाद से जुड़ा है। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी यहां से विधायक हैं। विधायक 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके साथ ही उनकी पत्नी संध्या लोधी भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। पहले तो इनको फिरोजाबाद के ओम हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तबियत अधिक खराब होने पर पत्नी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। विधायक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन अभी भी वह घर में क्वारंटीन हैं। रविवार (आज) विधायक ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि पत्नी को अस्पताल मेंबेड दिलाने के लिए उन्होंने कई बार डीएम आगरा को फोन कर भर्ती कराया था। आज भी उनकी स्थिति क्या है उन्हें जानकारी नहीं है। उनकी पत्नी को अस्पताल में फर्श पर डाल दिया गया। करीब 3 घंटे तक वह जमीन पर ही लेटी रही थीं। भाजपा विधायक के मूुताबिक एसएन मेडिकल कॉलेज में अच्छी तरह से इलाज नहीं मिल पा रहा है। सोचने वाली बात यह है कि जब विधायक की पत्नी को ही जमीन पर लेटना पड़ा और उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की कैसी हालत है ये भी उन्हें नहीं बताया जा रहा है और न ही उन्हें खाना दिया जा रहा है ना पानी दिया जा रहा है, अधिकारी और डॉक्टर कुछ भी नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button