उत्तर प्रदेश

जगदंबिका पाल से मंच पर भिड़ गए अपना दल के विधायक

जगदंबिका पाल से मंच पर भिड़ गए अपना दल के विधायक

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान शोहरतगढ़ से अपना दल के विधायक विनय वर्मा और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान दोनों को बीच बहस देखने को मिली। दरअसल अपना दल के विधायक विनय वर्मा अचानक डीएम संजीव रंजन पर भड़क उठे। खुले मंच से ही बीजेपी सांसद की मौजूदगी में उन्होंने डीएम पर पक्षपात और उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिकायत करने के बाद भी डीएम उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते। मामला बढ़ता देख बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल आगे आए। इस दौरान अपना दल के विधायक और बीजेपी सांसद में जमकर बहस होती देखी गई।

Related Articles

Back to top button