Sliderउत्तर प्रदेश

गोरखपुर के रहने वाले 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी राजीव सिंह का शव सैफई में छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला

गोरखपुर के रहने वाले 17 वर्षीय राजीव सिंह का शव शुक्रवार को उनके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला। राजीव कक्षा 9 का छात्र था। वह 2022 से इस खेल संस्थान में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह 5 बजे वह अन्य छात्रों के साथ नियमित अभ्यास के लिए स्टेडियम गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एक छात्र ने खिड़की से झांककर देखा तो रूम नंबर 18 में राजीव का शव फंदे से लटका हुआ था।कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सैफई थाना प्रभारी आरके शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, एडीएम इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह, एसडीएम कौशल कुमार और क्षेत्राधिकारी सैफई रामदवन मौर्य भी कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने हॉस्टल का निरीक्षण कर छात्रों से पूछताछ की और कमरे की बारीकी से जांच की।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।राजीव के साथी छात्रों और प्रशिक्षकों के अनुसार, वह मेहनती और शांत स्वभाव का छात्र था। उसके परिजन शोकाकुल अवस्था में सैफई पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button