Sliderउत्तर प्रदेश

चंडीगढ़ में दर्दनाक अंत, प्रेम कहानी पर सामाजिक पहरेदारी पड़ी भारी, होटल में मिला प्रेमी जोड़े का शव

Tragic end in Chandigarh, Social vigilance overshadowed the love story, dead bodies of lovers found in hotel

Breaking Today, Digital Desk : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भागकर चंडीगढ़ पहुंचे एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव चंडीगढ़ के एक होटल के कमरे से बरामद हुए। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी है।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 21 वर्षीय अरशद के साथ कुछ दिनों पहले घर से भाग गई थी। ये दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे, जहां अरशद एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। लड़की के परिवार वालों ने अरशद के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि लड़की 18 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद गुरुवार को दोनों के शव चंडीगढ़ के एक होटल से मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दी है।

होटल कर्मचारियों ने सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी कि एक युवक और युवती की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपने परिवार वालों के नंबर भी लिखे थे। नोट में इस बात का भी जिक्र है कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, जिस वजह से वे यह कदम उठा रहे हैं। इस घटना के बाद से कई हिंदूवादी संगठनों के भी सक्रिय होने और लड़की को ढूंढकर लाने का दबाव बनाने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button