Sliderमनोरंजन

कपिल शर्मा शो में तनाव, कृष्णा और कीकू के बीच गरमागरम बहस, शांत कराने में जुटे क्रू मेंबर्स…

Tension in Kapil Sharma Show, heated argument between Krishna and Kiku, crew members trying to calm them down

Breaking Today, Digital Desk : द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर उस वक्त माहौल गरमा गया जब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। रिहर्सल के दौरान हुई इस कहासुनी के बाद सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराने की कोशिश की। इस पूरी घटना के दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा कहीं नजर नहीं आए।

सामने आए वीडियो में दोनों कलाकारों के बीच तनाव साफ देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि दोनों अपने एक्ट की प्रैक्टिस पहले करना चाहते थे, जिसे लेकर यह विवाद शुरू हुआ। वीडियो में कृष्णा यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “ठीक है फिर आप कर लो. मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है.” और वहां से जाने लगते हैं। जवाब में कीकू कहते हैं कि “मुझे भी बुलाया गया था तो पहले मैं अपना खत्म कर लेता हूं ना.”

हालांकि, दोनों के बीच गहरी दोस्ती को देखते हुए कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं। अभी तक इस मामले पर कृष्णा, कीकू या कपिल शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button