Effect of “Saiyara” फिल्म खत्म होते ही गर्लफ्रेंड के लिए भिड़े दो दोस्त, चले लात-घूंसे…
Effect of "Saiyara" As soon as the movie ended, two friends fought for their girlfriend and punched each other

Breaking Today, Digital Desk : हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “सैयारा” को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.फिल्म के भावनात्मक दृश्यों से प्रभावित होकर कहीं कोई बेहोश हो रहा है तो कहीं किसी की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे. इसी बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फिल्म देखने के बाद दो युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ गए.
यह घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित डीबी मॉल के सिनेमा हॉल के बाहर की है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक साथ में “सैयारा” फिल्म देखने आए थे. फिल्म खत्म होने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई और दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे.
वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटक कर मार रहे हैं. कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वे नहीं मानते.
हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट की घटना की अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे “सैयारा” फिल्म का साइड इफेक्ट बता रहे हैं तो कुछ इन युवकों की हरकत की आलोचना कर रहे हैं.






