
Breaking Today, Digital Desk : मशहूर शायर और लेखक जावेद अख-तर ने सोशल मीडिया पर एक ट्रोल को उसी की भाषा में जवाब देकर चुप करा दिया ट्रोल ने जावेद अख्तर पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए इस पर जावेद अख्तर ने उसे करारा जवाब देते हुए अपने पूर्वजों के बलिदान की याद दिलाई
यह पूरा वाकया तब शुरू हुआ जब जावेद अख्तर ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने टिप्पणी की, “आपका हैप्पी इंडिपेंडेंस तो 14 अगस्त को है. इस भद्दी टिप्पणी पर जावेद अख्तर चुप नहीं बैठे और उन्होंने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया.
जावेद अख्तर ने लिखा, “बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज़ के जूते चाट रहे थे मेरे बुज़ुर्ग देश की आज़ादी के लिए काला पानी में मर रहे थे. अपनी औक़ात में रहो उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया.
गौरतलब है कि जावेद अख्तर के परदादा, फजल-ए-हक खैराबादी, एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उन्हें अंग्रेजों द्वारा काला पानी की सजा दी गई थी जावेद अख्तर अक्सर अपने भाषणों और लेखों में देश के प्रति अपने प्रेम और अपने परिवार की देशभक्ति की विरासत का जिक्र करते हैं. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपने और अपने देश के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत को बर्दाश्त नहीं करेंगे.






