Sliderउत्तर प्रदेश

अब जातिवादी, परिवारवादी व माफियावादी ताकतों के हाथों में नहीं खेलेगा उत्तर प्रदेश : योगी

वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गोरखपुर को रोड कनेक्टिविटी, आतिथ्य एवं पर्यटन, आवासीय योजना सहित विकास के अनेकानेक उपहार देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत और विकास के संगम के विजन से 2017 से बदला उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। आज का उत्तर प्रदेश अब जातिवादी, परिवारवादी व माफियावादी ताकतों के हाथों में नहीं खेलेगा बल्कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करते हुए देश की अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनेगा। योगी शनिवार दोपहर बाद गोरखपुर को 1640 करोड़ रुपये से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रामगढ़ताल रिंग रोड प्रथम चरण (पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स तक), रामगढ़ताल क्षेत्र में बहुआयामी कार्निवाल ऑफ ड्रीम्स पार्क, बहुमंजिली आवासीय योजना गोरक्ष एंक्लेव का शुभारंभ तथा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास किया। साथ ही उनके हाथों जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) की अन्य कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की प्रक्रिया अनवरत चलाने की सोच रखने वाली वर्तमान डबल इंजन सरकार और पिछली सरकारों में फर्क यह है कि पिछली सरकारें परिवार के लिए लड़ रही थीं। परिवार के लिए कार्य कर रही थीं। वे प्रदेश के संसाधनों में लूट मचाई हुई थीं। पिछली सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी, सड़के गड्ढों में तब्दील थीं। पर्व और त्यौहार आने के पहले सन्नाटा छा जाता था, लोगों के घर में आशंका होती थी कि पता नहीं कब क्या हो जाए? अब तो पर्व और त्योहार किसी के भी आएं, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से लोग उत्साह और उमंग के साथ आयोजनों का हिस्सा बनते हैं।

Related Articles

Back to top button