Sliderउत्तर प्रदेश

सपा सरकार का अराजक राज खत्म, अब यूपी में विकास और सुशासन की गूंज: स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री और गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार के आठ वर्षों में प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुआ है। जहां पहले की सरकारें भ्रष्टाचार, माफिया राज और तुष्टिकरण की नीति अपनाती थीं, वहीं अब यूपी आर्थिक प्रगति, कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में ऐतिहासिक बदलाव देख रहा है।सिंह ने कहा कि सपा सरकार की पहचान माफिया राज, गुंडागर्दी, डकैती, हत्या, बलात्कार और खुलेआम लूट से थी। हालात इतने खराब थे कि लोग अपनी ही बस्ती में सुरक्षित नहीं थे। लेकिन आज, योगी सरकार में हर नागरिक निर्भय होकर रह सकता है। अपराधियों और माफियाओं पर बुलडोजर का कहर बरपा है, जिससे जनता राहत महसूस कर रही है। गोरखपुर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी और मेले का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता इतनी मजबूत है कि बाढ़ में भी कोई नुकसान नहीं हुआ। जबकि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के चलते बाढ़ में बांध टूट जाते थे और परियोजनाएं बह जाती थीं। 2017 में यूपी की अर्थव्यवस्था 12.75 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब 27.5 लाख करोड़ हो चुकी है।प्रति व्यक्ति आय 46,000 रुपये से बढ़कर 1,24,000 रुपये हो गई है।56 लाख से अधिक लोगों को पक्के मकान मिले।15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 2.62 करोड़ परिवारों को शौचालय की सुविधा।दीपावली और त्योहारों पर 86 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला।5 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर स्वास्थ्य सुरक्षा दी गई। सिंह ने बताया कि 2017 के पहले यूपी में करोड़ों में पर्यटक आते थे, जो अब 67 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। अयोध्या, काशी, वृंदावन, मथुरा, प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ प्रदेश के होटलों और रेस्तरां में भी पर्यटकों की बाढ़ आई हुई है। अच्छी कानून व्यवस्था, साफ- सफाई और विकास कार्यों की बदौलत यूपी अब पर्यटन हब बन रहा है।  पहले यूपी की पहचान थी अपराध, तुष्टिकरण और पलायन। लेकिन आज अयोध्या में राम, काशी में विश्वनाथ, मथुरा में श्रीकृष्ण, प्रयागराज में महाकुंभ और पूरे प्रदेश में बुलडोजर व एक्सप्रेसवे की चमक है। अब यूपी में हर घर नल, हर गांव सड़क और हर परिवार को सुरक्षा व समृद्धि मिल रही है।

Related Articles

Back to top button