Sliderदेश-विदेश

तय समय पर पूरा होगा श्रीराम मंदिर का निर्माण: ब्रजेश पाठक

तय समय पर पूरा होगा श्रीराम मंदिर का निर्माण: ब्रजेश पाठक

जमघट कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने थामी पतंग की डोर, आयोजन की सराहना की

लखनऊ।‌ गोमती का किनारा और जमघट का मौका। शहर के तमाम गणमान्य जनों की उपस्थिति और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पतंगबाजी।‌ यह नजारा था मंगलवार को लक्ष्मण मेला मैदान में आयोजित जमघट और पतंगबाजी का।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जैसे ही पतंग की डोर संभाली, उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। कुछ देर पतंगबाजी करने के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। ‌
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में ही मंदिर का निर्माण पूरा होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। वे राम मंदिर के मुख्य महंत से भी मिले थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से श्रद्धालु श्रीराम मंदिर के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनका यह सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है। उन्होंने नगर निगम द्वारा भव्य पतंगबाजी उत्सव आयोजित करने पर सराहना भी की। ‌

Related Articles

Back to top button