
Breaking Today, Digital Desk : काम के बढ़ते तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच, स्वीडन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐसी अनोखी पहल की है, जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है. एरिका लस्ट फिल्म्स (Erika Lust Films) नामक यह कंपनी अपने कर्मचारियों को तनाव से राहत दिलाने के लिए रोजाना 30 मिनट का ‘हस्तमैथुन ब्रेक’ दे रही है कंपनी का मानना है कि इस पहल से न केवल कर्मचारियों का तनाव कम होता है, बल्कि उनकी रचनात्मकता और उत्पादकता में भी बढ़ोतरी होती है.
यह कंपनी एडल्ट मनोरंजन के क्षेत्र में काम करती है और इसकी संस्थापक एरिका लस्ट हैं. उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने देखा कि उनके कर्मचारी और वह खुद भी काफी तनाव और बेचैनी से जूझ रहे थे इसी समस्या से निपटने के लिए उन्होंने मई 2021 में ‘मास्टरबेशन मंथ’ के दौरान इस ब्रेक को आज़माने का फैसला किया यह प्रयोग सफल रहा, जिसके बाद इसे कंपनी की स्थायी नीति बना दिया गया
कंपनी ने अपने दफ्तर में एक खास कमरा भी तैयार किया है, जिसे ‘मास्टरबेशन स्टेशन’ का नाम दिया गया है, ताकि कर्मचारी इस ब्रेक का आराम से उपयोग कर सकें एरिका लस्ट का कहना है कि यौन स्वास्थ्य, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ा हुआ है और इसे भी वही सम्मान मिलना चाहिए
यह कदम कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है कंपनी में संचार और सामग्री प्रमुख कैट का मानना है कि एक खुश कर्मचारी अधिक रचनात्मक और उत्पादक होता है उनका कहना है कि काम के दौरान मिलने वाला यह ब्रेक कर्मचारियों को अधिक केंद्रित, कम आक्रामक और एक बेहतर टीम प्लेयर बनाने में मदद करता है इस अनोखी नीति की वजह से एरिका लस्ट फिल्म्स दुनिया भर में सुर्खियों में है और अन्य कंपनियां भी इस तरह के कदमों पर विचार कर रही हैं.






