उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री  ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

yogi aditynath

मुख्यमंत्री  ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

DM एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे के निर्देश

युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के कराए जाने के निर्देश

लखनऊ: दो अक्टूबर, 2022

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button