Sliderमनोरंजन

विदेशी करियर का सपना होगा पूरा, रिया चक्रवर्ती को NCB से मिला पासपोर्ट…

Rhea Chakraborty's dream of a foreign career will come true, she gets passport from NCB...

Breaking Today, Digital Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ी राहत मिली है। अब NCB रिया का पासपोर्ट वापस करेगी। उन्हें साल 2020 में सुशांत के निधन से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया की उस अपील को मंजूर कर लिया है, जिसमें उन्होंने पासपोर्ट वापस करने की मांग की थी।

रिया चक्रवर्ती की तरफ से वकील निखिल मानशिंदे ने अपील की थी कि एक्ट्रेस विदेश में काम करना चाहती हैं, लेकिन पासपोर्ट न होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं।

इससे पहले साल 2021 में रिया ने स्पेशल NDPS कोर्ट में भी पासपोर्ट वापस करने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

रिया के वकील ने कोर्ट में बताया कि पासपोर्ट जब्त करना संविधान के आर्टिकल 21 का उल्लंघन है, क्योंकि पासपोर्ट न होने की वजह से रिया काम के लिए विदेश नहीं जा पा रही हैं, जिसका असर उनके करियर पर पड़ रहा है। अब पासपोर्ट मिलने के बाद रिया काम के लिए विदेश जा पाएंगी।

सुशांत सिंह राजपूत केस में कई बार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी। इस केस में रिया को 28 दिन जेल में भी रहना पड़ा था।

2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई वाले फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के बाद सामने आए ड्रग्स केस में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button