Sliderराजनीति

बेंगलुरु की राजनीति में बवाल, तेजस्वी सूर्या ने सिद्धारमैया को कैसे घेरा…

Bengaluru politics in turmoil, How Tejasvi Surya cornered Siddaramaiah...

Breaking Today, Digital Desk : सिद्धारमैया ने तेजस्वी सूर्या के लोकसभा टिकट पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि “अमावस्या पर भी सूर्य निकलता है.” इसका जवाब देते हुए तेजस्वी सूर्या ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सूरज तो चमकेगा ही, चाहे पूर्णिमा हो या अमावस्या, या सिर्फ 1 अप्रैल हो. मैं तो हर दिन लोगों की सेवा करने के लिए हूं. और सिद्धारमैया जी, आपने जो मेरे बारे में बातें की हैं, उसके लिए धन्यवाद.”

तेजस्वी सूर्या ने आगे कहा, “इस बार 400 पार, और बेंगलुरु दक्षिण का सांसद होने के नाते मैं लोगों के लिए काम करने को हमेशा तैयार हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला है. जय हिंद!”

आपको बता दें कि सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि “सूर्य अमावस्या पर भी उगता है,” जब उनसे बेंगलुरु दक्षिण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के बारे में सवाल पूछा गया था.

Related Articles

Back to top button