Sliderमनोरंजन

एक्ट्रेस रान्या राव 14.8 किलोग्राम सोना की तस्करी के मामले में पकड़ी गयी

कन्नड एक्ट्रेस रान्या राव 14.8 किलोग्राम सोना की तस्करी के मामले में पकड़ी गयी । रान्या  ने 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा की और हर बार एक ही ड्रेस में नजर आती थीं। उन्होंने अपना सोना बेल्ट में छुपाया था और बेल्ट छुपाने के लिए एक ही ड्रेस पहनती थी। जांचकर्ताओं को संदेह है कि उसने प्रोटोकॉल विशेषाधिकारों का फायदा उठाया, क्योंकि एक प्रोटोकॉल अधिकारी ने टर्मिनल पर उससे मुलाकात की, उसे बाहर निकाला और एक सरकारी गाड़ी से ले गया, ताकि वो जांच से बच सके।  अभिनेत्री  पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने सोमवार रात केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर सोने की तस्करी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया। अभिनेत्री के ऊपर 14.8 किलोग्राम सोना रखने का आरोप था। उन्हें मंगलवार शाम जज के सामने पेश किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह आदेश वित्तीय अपराधों के लिए एक स्पेशल कोर्ट के जज ने जारी किया। न्यायिक हिरासत में लिए जाने से पहले अभिनेत्री का बॉरिंग अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ। अधिकारियों के अनुसार, रान्या ने दावा किया कि वह बिजनेस के लिए दुबई जा रही थीं। एक्ट्रेस से सोना बरामद करने में पुलिस के पसीने छूट गए. पहले तो पुलिस को समझ ही नहीं आया कि आखिर एक्ट्रेस ने सोना कहां छुपाया है. DRI अधिकारियों ने जब जांच शुरू की तो रान्या राव ने अपने कपड़ों में सोने की छड़ें छिपा रखी थी. उन्हें बाहर निकाला गया. पुलिस ने जैकेट की तलाशी ली तो उसमें भी सोना बरामद हुआ. रान्या के बेल्ट से भी पुलिस को सोना मिला है.

Related Articles

Back to top button