देश-विदेश

राजनतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर वैक्सिनेशन कार्यक्रम को सफल बनाये सभी दल : मायावती

 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज से उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाले वैक्सिनेशन के बारे में अपना एक बयान जारी किया है अपने इस बयान में मायावती ने कहा है कि देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के आज से प्रारंभ हुए कार्यक्रम को सभी सरकारें दलगत राजनीति एवं स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग हेतु खुलकर सामने आऐं, ऐसा देश व आमजन की अपेक्षा है ।

मायावती ने अपने इस बयान में कुछ लोगो को नसीहत भी दी है और कहा है कि इस कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम में देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों आदि को भी काफी बढ़-चढ़कर जरूर भाग लेना चाहिए तथा उसी प्रकार की उदारता के साथ इनको केन्द्र व राज्य सरकारों की मदद करनी चाहिए जिस प्रकार वे ’चुनावी बाण्ड’ आदि के माध्यम से पार्टियों को फण्डिंग करते रहे हैं।  साथ ही, देश में कोरोनो प्रकोप की बेकाबू होती जा रही स्थिति के फलस्वरूप भारत ने नीतिगत परिवर्तन करते हुए वर्षों बाद विदेश से अनुदान व मेडिकल सप्लाई आदि लेने के क्रम में जो भी देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं, वह सराहनीय। शयद इससे देश के हालात थोड़े बेहतर हों।

Related Articles

Back to top button