Sliderदेश-विदेश

भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा

आतंकियो का पालनहार पाकिस्तान अपनी शिकस्त छुपाने के लिए कोई भी कायराना हरकत कर सकता है , भारत सरकार ने भी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे डाली है  पाकिस्तान के नाकाम हमलों की कोशिशों के बीच भारत सरकार ने शनिवार (10 मई,2025) को बड़ा फैसला किया है. भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा गया है कि अगर भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा. सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध कार्रवाई माना जाएगा. इसी के साथ ऐसी किसी भी कार्रवाई का उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा.सरकार के फैसले से साफ हो चुका है कि अगर पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह के आतंकी हमले को भारत में अंजाम दिया जाता है तो उसे युद्ध मानते हुए इसका उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा. भारत इससे पहले भी स्पष्ट संकेत दे चुका है कि वह किसी भी आक्रामक गतिविधि या युद्ध जैसे हालात का सामना करने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button