उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

मथुरा में जहरीली शराब के सेवन से हुई 3 लोगों की मौत

मथुरा,13 नवम्बर -उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई यह घटना थाना बरसाना इलाके के ऊंचागाँब की है ,जहां जहरीली शराब पीने से गांव के 3 लोग की मौत हुई ,जहरीली शराब पीने वाले मृतकों का नाम सतीश(36),संजय(30) और राजू(22) है,जबकि एक शख्स की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है,बताया जा रहा है कि इलाके में बड़े पैमाने पर कई जगह अवैध शराब की बिक्री होती है ,लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती ,अवैध शराब की बिक्री प्रशासन और आबकारी विभाग की मिलीभगत से होती है ।।

सूत्रों कि माने तो मामले को दबाने के लिए दो लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया,जब मामला तूल पकड़ने लगा तो मृतकों में से एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,वहीँ दूसरी तरफ प्रशासन पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों की सही जानकारी होने की बात कर रहा।बात करे जैसा की एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने ऊंचा गांव के सीमा से सटे दूसरे राज्य राजस्थान के भरतपुर जिले के सुनहरा गांव से यह लोग शराब पीकर आए थे ।

लेकिन वही मृतकों के परिजनों का साफ कहना है कि इलाके में कई जगह अवैध शराब की बिक्री हो रही है,और यहीं से शराब का मृतकों ने सेवन किया था और राजस्थान के सुनहरा गांव के लोग भी यहीं से शराब खरीद कर ले जाते हैं।मृतकों के परिजनों का कहना है कि इलाके में कई जगह अवैध शराब की बिक्री होती है, लेकिन प्रशासन उन पर कोई कार्यवाही नहीं करता ,जिसकी वजह से आज उनके परिजनों की मौत हो गई।जानकारी यह भी मिल रही है कि राजस्थान के सुनहरा गांव में भी कुछ लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है ,लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो रही।

Related Articles

Back to top button