Sliderउत्तर प्रदेश

अंसल के विवाद रहित स्वामित्व वाले भूखण्डों के मानचित्र स्वीकृत करेगा एलडीए

अंसल की टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी में भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने में आवंटियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। आवंटी प्राधिकरण में प्रचलित आॅनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के माध्यम से आवेदन करते हुए नियमानुसार अपने भवन का मानचित्र स्वीकृत करा सकेंगे। बशर्तें सम्पत्ति का स्वामित्व स्पष्ट हो और भूखण्ड पर किसी भी तरह का कोई विवाद न हो। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी में भवन का नक्शा पास कराने को लेकर फैली भ्रांति को दूर करते हुए इस सम्बंध में आदेश जारी किये हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि अंसल के सम्बंध में एन0सी0एल0टी0 द्वारा पारित आदेशों का मानचित्र स्वीकृति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। टाउनशिप में फ्री-होल्ड भूखण्ड खरीदने वाले आवंटी इस बात से आशंकित थे कि एलडीए अब योजना में भवनों के मानचित्र स्वीकृत नहीं करेगा। इस सम्बंध में उपाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि योजना में विवादरहित स्वामित्व वाले फ्री-होल्ड भूखण्डों पर भवन के निर्माण के लिए मानचित्र सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत स्वीकृत किये जाएंगे। इसमें आवंटियों को किसी भी तरह की कोई अड़चन नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button