रक्षाबंधन 2025 जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार का महत्व…
Rakshabandhan 2025 Know the exact date, auspicious time and significance of this holy festival of brother and sister

Breaking Today, Digital Desk : साल 2025 में रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा, इसको लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है कि राखी 8 अगस्त को है या 9 अगस्त को। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर में शुरू हो जाएगी, लेकिन उदया तिथि के अनुसार और भद्रा काल के समाप्त होने के बाद, रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाना शास्त्रसम्मत और शुभ रहेगा।
शुभ मुहूर्त
साल 2025 में रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा क्योंकि यह सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा इस शुभ अवधि में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।
कैसे मनाएं रक्षाबंधन का पर्व?
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें सुबह स्नान आदि करके पूजा की थाली सजाती हैं। थाली में एक सुंदर राखी, रोली, चावल, दीपक और अपने भाई की पसंदीदा मिठाई रखती हैं। बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर, उसकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है और उसे प्रेमपूर्वक उपहार भेंट करता है।
रक्षाबंधन का महत्व और उत्सव
“रक्षाबंधन” का शाब्दिक अर्थ है “रक्षा का बंधन”। यह त्योहार मुख्य रूप से भाई-बहन के बीच सुरक्षा और प्रेम के बंधन को समर्पित है।हालांकि, यह त्योहार सिर्फ सगे भाई-बहनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे चचेरे भाई-बहनों, करीबी दोस्तों और उन सभी के साथ मनाया जाता है जिन्हें आप अपने करीब मानते हैं। इस दिन परिवार में उत्सव का माहौल होता है, लोग मिलकर स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों का आनंद लेते हैं, जिससे यह दिन और भी यादगार बन जाता है।






