ईश्वर किसी पत्रकार को कभी ऐसी मौत न दें !


लखनऊ के गोमती नगर इलाके में रहने वाले पत्रकार चंदन प्रताप सिंह की कल मौत हो गई । कल से लगातार मीडिया ग्रुपो में गोमतीनगर के थानेदार का नंबर और और उनके मौत की ख़बर वायरल हो रही थी क्योकि चंदन के परिवार में कौन कौन है इस बात की जानकारी किसी को नही थी लिहाजा काफी तलाश करने के बाद चंदन का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस को ही करना पड़ा । चंदन को शमशान घाट तक ले जाने के लिए चार कंधों की जरूरत थी पर अपने आप को समाज का सबसे बुद्धिजीवी वर्ग कहलाने में विस्वास रखने वाला पत्रकार वर्ग पूरी तरह से खामोश रहा और अन्ततः यूपी पुलिस के चार अधिकारियों ने चंदन को कंधा दिया और उनका अंतिम संस्कार किया । मुझे लगता है कि पुलिस के अफसरों के कंधे पर सवार होकर शमशान जाने वाले चंदन दुनिया के पहले पत्रकार होंगे फिलहाल इस तस्वीर को देखकर आपका भी नजरिया यूपी पुलिस के इन अफसरों के प्रति बदल जायेगा फिर भी आखिरी में यही कहने का दिल हो रहा है कि ईस्वर किसी को भी ऐसी मौत न दें की उनके अपने उन्हें कंधा भी न दे सके ।






