Sliderमनोरंजन

युजवेंद्र चहल ने ‘शुगर डैडी’ टी-शर्ट के पीछे की कहानी बयां की

Yuzvendra Chahal reveals the story behind his 'Sugar Daddy' T-shirt

Breaking Today, Digital Desk : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने आखिरकार अपनी उस वायरल टी-शर्ट पर चुप्पी तोड़ी है जिसने उनके तलाक के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की अंतिम सुनवाई के दिन चहल “बी योर ओन शुगर डैडी” (Be Your Own Sugar Daddy) लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर अदालत पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में, चहल ने खुलासा किया कि यह कोई अकस्मात लिया गया फैसला नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा संदेश था।

चहल ने बताया कि वह किसी भी तरह का ड्रामा नहीं चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया गया। उन्होंने कहा, “मैं कोई ड्रामा नहीं करना चाहता था, मैं बस एक संदेश देना चाहता था और मैंने वो दे दिया।” चहल ने आगे स्पष्ट किया कि शुरुआत में उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन उनकी तरफ से (धनश्री पक्ष) कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। चहल के शब्दों में, “क्योंकि सामने से कुछ चीज़ हुई थी, और मेरा पहले मन नहीं था। फिर सामने से कुछ हुआ तो फिर मैंने कहा अब संभाल लो, अब मुझे नहीं परवाह किसी की। मैंने ना किसी को गाली दी, बस मुझे मैसेज देना था।”

इस घटना ने उनके और धनश्री वर्मा के बीच चल रही तलाक की प्रक्रिया की तरफ सबका ध्यान खींचा। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी और इस साल मार्च में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। चहल ने यह भी संकेत दिया कि तलाक से पहले एक वित्तीय समझौता हो चुका था। इस पूरे दौर में चहल ने काफी मानसिक उथल-पुथल का भी सामना किया, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के विचारों से जूझने की बात भी स्वीकारी। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका नाम आरजे महवश के साथ गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है और वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं।

यह पहली बार है जब चहल ने इस टी-शर्ट विवाद पर खुलकर बात की है, जिससे उनके प्रशंसकों और आम जनता को उनके पक्ष की कहानी जानने को मिली है।

Related Articles

Back to top button