Sliderमनोरंजन

रणबीर-आलिया का सपनों का महल कृष्णा राज हुआ तैयार, जल्द होगा गृह प्रवेश…

Ranbir-Alia's dream palace Krishna Raj is ready, housewarming will happen soon

Breaking Today, Digital Desk : बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित उनका भव्य बंगला “कृष्णा राज” अब लगभग बनकर तैयार है। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी सास, दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ बंगले का जायजा लेने पहुंचीं, जिससे इन अटकलों को और हवा मिल गई है कि जल्द ही कपूर परिवार इस आलीशान घर में गृह प्रवेश कर सकता है।

यह बंगला सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि कपूर परिवार की विरासत का प्रतीक है। इसका नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है यह संपत्ति मूल रूप से रणबीर के दादा-दादी, राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की थी, जो 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिली थी। अब इस विरासत को रणबीर और आलिया आगे बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बहुमंजिला बंगला लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से बना है, जो इसे मुंबई के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में से एक बनाता है।

इस बंगले के निर्माण पर रणबीर, आलिया और नीतू कपूर ने व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया है। बताया जा रहा है कि इस आलीशान घर में एक स्विमिंग पूल, एक थिएटर और कई बेडरूम हैं। इसके अलावा, रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा के लिए एक विशेष सेक्शन भी बनवाया है। घर के टॉप फ्लोर पर एक गार्डन एरिया भी बनाया गया है, जिसे हरे-भरे पौधों से सजाया गया है।

यह भी चर्चा है कि बंगले का एक फ्लोर नीतू कपूर के लिए समर्पित होगा। वहीं, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके परिवार के लिए भी एक अलग जगह होगी। इसके अतिरिक्त, घर में एक ऑफिस स्पेस भी है जहां रणबीर, आलिया और नीतू स्क्रिप्ट सुन सकेंगे और अपनी फिल्मों से जुड़े काम कर सकेंगे।

कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ जल्द ही इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद वे इस बंगले के निर्माण में लगी पूरी टीम के लिए एक खास डिनर का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button