Sliderउत्तर प्रदेश

अलीगढ़ प्रोफेसर को पीएम-सीएम पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, जांच के आदेश…

Aligarh professor had to pay heavily for commenting on PM-CM, inquiry ordered

Breaking Today, Digital Desk : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सरकारी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण मुश्किल में पड़ गए हैं. इस मामले में उनके खिलाफ एक जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है.

यह मामला अतरौली स्थित वीरांगना अवन्तीबाई राजकीय महाविद्यालय का है यहां अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. विष्णुकान्त पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद राजनीतिक और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. हाथरस के एक अधिवक्ता ने राज्यपाल को शिकायत भेजकर इस मामले की जानकारी दी.

शिकायत में कहा गया है कि डॉ. विष्णुकान्त ने उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 का उल्लंघन किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में ‘संविधान खतरे में है’ जैसी सरकार विरोधी कविता साझा की और फेसबुक पर भी भाजपा और नेताओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया

इन गंभीर आरोपों के प्रकाश में आने के बाद, महाविद्यालय के प्राचार्य ने तीन सदस्यीय एक जांच समिति गठित की है. यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Related Articles

Back to top button