पूर्व मिस यूनिवर्स प्रतियोगी की दर्दनाक मौत, हिरण से टकराने के बाद कार में तोड़ा दम…
Former Miss Universe contestant dies a painful death, dies in car after colliding with a deer

Breaking Today, Digital Desk : मिस यूनिवर्स 2017 में रूस का प्रतिनिधित्व कर चुकीं सेनिया एलेक्जेंड्रोवा की एक दर्दनाक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब एक हिरण उनकी कार की विंडशील्ड से टकरा गया।
यह दुखद घटना उस समय घटी जब 30 वर्षीय सेनिया अपने पति के साथ कार में यात्रा कर रही थीं। बताया जा रहा है कि एक बड़ा हिरण (एल्क) अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गया और विंडशील्ड को तोड़ते हुए कार के अंदर जा घुसा। इस भीषण टक्कर में सेनिया को सिर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद सेनिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वे कोमा में चली गईं थीं। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना में उनके पति सुरक्षित बच गए। सेनिया ने महज चार महीने पहले ही शादी की थी।
सेनिया एलेक्जेंड्रोवा ने 2017 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह रूस की एक जानी-मानी मॉडल थीं और उनके निधन से फैशन जगत में शोक की लहर है।






