Home / Slider / शासन द्वारा जनपद रायबरेली के पुलिस चौकी चन्दापुर को उच्चीकृत कर थाना बनाये जाने की प्रदान की गयी स्वीकृति

शासन द्वारा जनपद रायबरेली के पुलिस चौकी चन्दापुर को उच्चीकृत कर थाना बनाये जाने की प्रदान की गयी स्वीकृति

 

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, प्रशान्त कुमार के मार्ग दर्शन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने तथा महिलाओं एवं जनमानस को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपदों में वहाॅ की भौगोलिक स्थितियों एवं आम जनमानस की सुगमता व सरलता के दृष्टिगत प्रचलित पुलिस चैकियों को पुलिस थाने के रूप में उच्चीकृत किया जा रहा है। इसी क्रम में   उ0प्र0 शासन द्वारा उक्त के क्रम में जनपद रायबरेली के थाना महराजगंज के अन्तर्गत पुलिस चैकी चन्दापुर को उच्चीकृत करते हुये नवीन थाना चन्दापुर बनाये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय उ0प्र0 द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृत प्रदान की गयी है।

Check Also

कौन है दानापुर का वो बाहुबली विधायक जिसपर चलती ट्रेन में कांट्रैक्टर के अपहरण का लगा था आरोप

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले दानापुर के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव सुर्खियों में हैं गुरुवार ...