
Breaking Today, Digital Desk : आजकल सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में देखने को मिला, जब एक अतिउत्साही युवक ने सड़क पर साइकिल चला रहे एक बुजुर्ग को रोक लिया और उन पर साइकिल से प्रदूषण फैलाने का अजीबोगरीब आरोप लगा दिया। युवक यहीं नहीं रुका, उसने बाकायदा बुजुर्ग से चालान भरने की भी मांग कर डाली। लेकिन इसके बाद बुजुर्ग ने जिस दिलेरी और हाजिरजवाबी से युवक को सबक सिखाया, वह अब चर्चा का विषय बन गया है।
यह पूरी घटना सड़क किनारे की है, जहां एक बुजुर्ग अपनी पुरानी साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी एक युवक, जो शायद वीडियो बना रहा था, उनके सामने आ गया और बोला, “चाचा जी, आपकी साइकिल तो बहुत धुआं छोड़ रही है, पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इसका चालान कटेगा, पैसे निकालिए।”
पहले तो बुजुर्ग को समझ ही नहीं आया कि माजरा क्या है। उन्होंने अपनी साइकिल को हैरानी से देखा, जो दशकों से उनके आने-जाने का एकमात्र साधन रही थी। फिर युवक की बचकानी हरकत देखकर वह मुस्कुराए और शांत भाव से बोले, “बेटा, ये साइकिल धुंआ नहीं छोड़ती। धुआं तो तुम्हारी सोच और जवानी के इस जोश से निकल रहा है, जो बिना मतलब सड़क पर उड़ रहा है।”
चाचा का यह जवाब सुनकर युवक का चेहरा देखने लायक था। उसे उम्मीदनहीं थी कि एक साधारण सा दिखने वाला बुजुर्ग उसे इस तरह निरुत्तर कर देगा। बुजुर्ग ने आगे कहा, “जब हमारी उम्र में आओगे और जिंदगी की हकीकत समझोगे, तब पता चलेगा कि असली प्रदूषण गाड़ियों के धुएं से ज्यादा खाली दिमागों से फैलता है जो सही-गलत का फर्क नहीं कर पाते। जाओ बेटा, पहले कुछ काम करो।”






