
Breaking Today, Digital Desk : बोगोटा के एल डोराडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सीट को लेकर हुई साधारण सी बहस ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक व्यक्ति ने महिला सहयात्री को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चारों ओर इसकी कड़ी निंदा हो रही है.
यह घटना उस समय हुई जब हेक्टर सैंटाक्रूज नामक व्यक्ति ने क्लाउडिया सेगुरा नाम की महिला से अपनी पत्नी के बगल वाली सीट खाली करने को कहा. रिपोर्ट्स के अनुसार, सेगुरा ने यह कहते हुए सीट छोड़ने से इनकार कर दिया कि जब वह बैठी थीं तो सीट खाली थी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी बढ़ गई.
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सैंटाक्रूज गुस्से में सेगुरा का फोन हाथ से झटक देता है और फिर उन्हें थप्पड़ मार देता है इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई और अन्य यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सेगुरा का बचाव किया. कई यात्रियों ने सैंटाक्रूज को पीछे धकेला और उसके हिंसक व्यवहार पर नाराजगी जताई
हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और सैंटाक्रूज को हिरासत में ले लिया बाद में उसकी पत्नी ने इस घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी पीड़िता, क्लाउडिया सेगुरा, जो पेशे से एक मानवाधिकार वकील हैं, ने इस घटना के बाद खुद को काफी प्रभावित और डरा हुआ बताया उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से भरे हुए वेटिंग एरिया में एक खाली कुर्सी देखकर ही बैठी थीं उन्होंने यह भी कहा कि थप्पड़ इतना जोरदार था कि उनकी बाली तक निकल गई सेगुरा को बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उन्होंने सैंटाक्रूज के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.[



