Home / उत्तर प्रदेश / मैं अपने भाई राहुल के लिए जान दे सकती हूँ  : प्रियंका गांधी 

मैं अपने भाई राहुल के लिए जान दे सकती हूँ  : प्रियंका गांधी 

कांग्रेस  की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्वीट का जवाब दिया है.  ट्वीट में कहा गया था कि  भाई -बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी. ऐसी बातों को प्रियंका गांधी ने सिरे से खारिज कर दिया है  प्रियंका ने कहा कि मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है. लगता है.
अमरिंदर सिंह पर प्रियंका ने साधा निशाना 
प्रियंका गांधी जी ने धुरी में सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी  ने कहा जो यहां पर दिल्ली मॉडल की बात कर रहे हैं वो दिल्ली में अपनी एक फाइल नहीं पास करा पाते। भाजपा सरकार के सामने सरेंडर करके बैठे हैं। पंजाब के लोग झुकते नहीं हैं। पंजाब के लोगों को पंजाबियत से प्यार है। इस बार पंजाब के लोगों की सरकार चुनिए। कांग्रेस पार्टी विज्ञापनों की नहीं, विकास की सरकार बनाएगी।
चन्नी जी ने 111  दिनों में इस सही नियत वाली सरकार चलाकर दिखाई।
इसके अलावा प्रियंका गाँधी ने कहा की  जब आप अपनी बेटी की शादी करते हैं तो लड़का दिखने में चाहे जितना भी अच्छा हो, लेकिन आप लड़के की नियत जरूर देखते हैं। पंजाब के लोगों के लिए पंजाबियत सबसे बढ़कर है। ये सच है कि यहां 5 सालों से कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन बीच में हमें लगा कि जो सरकार यहां चल रही है उसकी नियत ठीक नहीं है। वो पंजाबियत के लिए काम नहीं कर रही है। इसलिए हमने उस सरकार को बदला। हमने एक सही नियत वाली सरकार स्थापित की जो पंजाब के लिए काम करे, पंजाबियत के लिए काम करे। चन्नी जी ने 111 दिनों में इस सही नियत वाली सरकार चलाकर दिखाई।

Check Also

समाज को अच्छाई की तरफ ले जाने वाले संतो में से एक प्रेमानन्द महाराज की तबियत खऱाब भक्त हुए दुखी

संत समाज के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत इन दिनों ...