Sliderमनोरंजन

चहल के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर धनश्री का शांत जवाब, दुबई से दिया ये संदेश…

Dhanashree's calm reply to Chahal's 'sugar daddy' statement, gave this message from Dubai

Breaking Today, Digital Desk : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के तलाक और उनकी चर्चित ‘शुगर डैडी’ टी-शर्ट पर दिए गए बयान के बाद से ही हर किसी की नज़रें उनकी पूर्व पत्नी, धनश्री वर्मा पर टिकी थीं। आख़िरकार, धनश्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक ऐसी पोस्ट साझा की  जो शब्दों से ज़्यादा कह रही है। चहल के सीधे और कुछ हद तक तीखे अंदाज के विपरीत, धनश्री ने शांति, आध्यात्मिकता और अपनी जड़ों से जुड़ने का रास्ता चुना 

चहल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहली बार अपने तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक की सुनवाई के दिन ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ लिखी टी-शर्ट पहनने का उनका फैसला बिना वजह नहीं था। उन्होंने इशारा किया कि यह एक संदेश था जो उनकी तरफ से हुई किसी बात की प्रतिक्रिया में दिया गया था।चहल ने साफ़ कहा, “मुझे ड्रामा नहीं करना था, बस एक संदेश देना था और मैंने दे दिया।

इस बयान के बाद जब सोशल मीडिया पर हलचल तेज़ हुई, तब धनश्री ने दुबई से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह बेहद शांत और खुश नज़र आ रही हैं। कभी स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा लेते हुए, तो कभी दुबई के एक भव्य हिंदू मंदिर में सुकून के पल बिताते हुए। ये तस्वीरें सिर्फ़ एक यात्रा की नहीं, बल्कि एक भावनात्मक वापसी का एहसास दिलाती हैं।

तस्वीरों के साथ धनश्री ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताज़ा किया। उन्होंने लिखा, “एक लंबे अरसे के बाद दुबई लौटना… यहीं पले-बढ़े होने की कई गहरी यादें हैं और यह देखना कि शहर कितना विकसित हो गया ہے, यह अद्भुत और दिल को छू लेने वाला था।”

उन्होंने मंदिर दर्शन के अनुभव को साझा करते हुए आगे लिखा, “इस खूबसूरत हिंदू मंदिर के दर्शन करना एक मुख्य आकर्षण था—शांत, शक्तिशाली, और यह इस बात की याद दिलाता  यह शहर संस्कृति और समुदाय को अपनाने में कितना आगे निकल आया है। इस विकास, अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ाव और इस सफ़र के लिए आभारी हूं।

धनश्री ने अपनी पोस्ट में चहल या उनके बयान का सीधे तौर पर कोई ज़िक्र नहीं किया। लेकिन ‘आभारी हूं’, ‘जड़ें’ और ‘पुनः जुड़ाव’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कई लोगों को उनके तरफ से एक शांत और परिपक्व जवाब के तौर पर लग रहा है। जहाँ एक तरफ चहल ने पुराने ज़ख्मों पर बात की, वहीं दूसरी तरफ धनश्री ने भविष्य की ओर शांति और सकारात्मकता के साथ बढ़ने का संदेश दिया 

Related Articles

Back to top button