उत्तर प्रदेश

नोएडा पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 1,033 लोग दंडित किए, अब तक करीब 5 हजार पर हो चुकी कारवाई –

25 नवंबर, दिल्ली NCR:नोएडा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए पाए गए 1,033 लोगों के चालान किए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं, उनका चालान करें।

इसके अनुसार, मंगलवार को उल्लंघनकर्ताओं से 1,03,800 रुपये जुर्माना वसूला गया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने पिछले शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों की अवधि में इसी तरह के उल्लंघन के लिए 3,600 से अधिक लोगों को दंडित किया था। पुलिस ने इन लोगों से 1,31,000 रुपये से अधिक जुर्माना वसूला था। पुलिस ने लोगों से COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। फेस मास्क पहनना और बाहर रहते हुए सामाजिक दूरी बनाकर रखने को कहा जा रहा है। साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को महामारी के कारण गौतमबुद्ध नगर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिले में अब तक 80 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि, सक्रिय मामलों की संख्या 1,276 तक पहुंच गई है। जिले के कोविड-19 अस्पतालों से 178 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अब जिले में इस बीमारी के कारण अब तक मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। जिले में पिछले 5 दिनों के दौरान 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 5 दिनों से लगातार लोग महामारी की चपेट में आकर मौत के मुंह में गए हैं।

Related Articles

Back to top button