Sliderदेश-विदेश

गणेश विसर्जन के बाद मातम, यूके में दो हैदराबादी छात्रों की सड़क हादसे में मौत…

Mourning after Ganesh immersion, two Hyderabadi students died in a road accident in UK..

Breaking Today, Digital Desk : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूके के लैंकेस्टर में एक दुखद सड़क दुर्घटना में हैदराबाद के दो छात्रों की मौत हो गई। बताया गया कि हादसा उस समय हुआ जब छात्र गणेश विसर्जन में शामिल होकर लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान साईं वर्धन और पवन के रूप में हुई है, दोनों हैदराबाद के लिंगमपल्ली के रहने वाले थे और लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र गणेश विसर्जन में हिस्सा लेने गए थे और वापस लौटते समय उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। इस दुर्घटना में साईं वर्धन और पवन की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दुर्घटना की खबर सुनकर छात्रों के माता-पिता सदमे में हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार से शवों को भारत लाने की अपील की है।

तेलंगाना सरकार और यूके में भारतीय दूतावास इस मामले को देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button