Sliderअन्य

सिंकफील्ड कप प्रागनानंदा की संयुक्त बढ़त कायम, गुकेश ने सेवियन से ड्रॉ खेला…

Sinquefield Cup Praggnanandhaa maintains joint lead, Gukesh draws with Savian

Breaking Today, Digital Desk : भारत के युवा शतरंज सनसनी आर प्रागनानंदा ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ अपनी बाजी ड्रॉ खेली। इस ड्रॉ के बावजूद, प्रागनानंदा ने टूर्नामेंट में अपनी संयुक्त बढ़त बनाए रखी है। वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण मुकाबले में विश्व चैंपियन डी गुकेश को अमेरिका के वाइल्ड कार्डधारी सैमुअल सेवियन ने ड्रॉ पर रोका।

प्रागनानंदा, जिन्होंने लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली, अमेरिका के फैबियानो कारूआना और अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी खिलाड़ी लेवोन अरोनियन के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। तीनों खिलाड़ियों के दो-दो अंक हैं। दिन की एकमात्र निर्णायक बाजी में कारूआना ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को शिकस्त दी, जो टूर्नामेंट में उनकी पहली हार है।

विश्व चैंपियन गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए अमेरिकी सैमुअल सेवियन का सामना किया। सेवियन ने सिसिलियन डिफेंस के खिलाफ रोसोलिमो वेरिएशन को चुना, लेकिन गुकेश ने पूरे खेल के दौरान नियंत्रण बनाए रखा। मध्य खेल में संतुलित चालों के साथ दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला दिखा और अंततः बाजी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अभी छह दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। प्रागनानंदा, अरोनियन और कारूआना की तिकड़ी बढ़त पर है, जबकि वेस्ली सो, फिरोजा, वाचियर-लाग्रेव, सेवियन और गुकेश उनसे महज आधा अंक पीछे हैं।

Related Articles

Back to top button