Sliderराजनीति

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा जल्द…

Opposition's Vice Presidential candidate will be announced soon...

Breaking Today, Digital Desk : लंबी अटकलों पर विराम लगाते हुए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बैठक के बाद रेड्डी के नाम की घोषणा की इस बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेता शामिल हुए और उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों उम्मीदवारों के बीच उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है.

इससे पहले, विपक्ष के उम्मीदवार को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी. इनमें इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और चंद्रयान-1 परियोजना का नेतृत्व करने वाले मैलस्वामी अन्नादुरई, महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी और डीएमके सांसद तिरुचि सिवा जैसे नाम शामिल थे. चर्चा थी कि ‘इंडिया’ गठबंधन का एक महत्वपूर्ण धड़ा तमिलनाडु से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहा था.

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हुआ है, जिसके कारण यह चुनाव समय से पहले कराना पड़ रहा है भारत के संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं.

Related Articles

Back to top button