Sliderखेलकूदमनोरंजन

किंग कोहली के धुरंधरो ने 17 साल बाद भेदा चेपॉक का किला धोनी के सुपर किंग को दी कड़ी शिकस्त

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेले गए  मुकाबले में आरसीबी ने 50 रनों से शानदार जीत हासिल की. मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को जीत के लिए  एक बड़ा टारगेट दिया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बोर्ड पर टांग दिए। आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन असली काम किया टिम डेविड ने जिन्होंने आखिरी ओवर में एक के बाद एक तीन छक्के लगाकर आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।आखिरी ओवरों में आरसीबी ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए। 19वें ओवर में मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए और सिर्फ 1 रन दिया। क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन टिम डेविड ने 8 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर आरसीबी को 200 के करीब पहुंचाया। इस पारी के 18 रन तो डेविड ने आरसीबी की पारी के आखिरी ओवर में ही दर्ज किए। टिम डेविड ने इस ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद को मैदान के बाहर मारा। चेपॉक स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। पूर्व कप्तान एमएस धोनी 16 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 3 चौके और दो छक्के लगाए। रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। जबकि रवींद्र जडेजा ने 25 रन बनाए। जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। यश दयाल और लियम लिविंगस्टन को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट भुवनेश्वर के खाते में आया।

Related Articles

Back to top button