उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : सहेली के भाई ने किया किशोरी से दुष्कर्म

रिपोर्ट गौरव पाण्डेय
मैनपुरी

 बहन की सहेली के भाई ने किया किशोरी से दुष्कर्म

 पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया

मैनपुरी थाना क्षेत्र में कस्वा निवासी किशोरी से उसकी बहन की सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तुरंत मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कस्बा निवासी किशोरी की एक सहेली थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर की रहने वाली है। दोनों आपस में सहेली होने के चलते परिवार के लोगों का भी घर पर आना जाना रहता था। शुक्रवार की दोपहर आरोपी सत्यवीर किशोरी के घर आया। किशोरी व उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन को बहाना कर के घर पर ले गया। गांव किन्हावर पहुंचने के बाद बड़ी पुत्री गांव में ही अपनी दूसरी सहेली के पास चली गई। इस बीच आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी को कमरे में खींचने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत पर थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात्रि आरोपी की तलाश में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button