विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ का जलवा, रिलीज से पहले ही करोड़ों की बारिश…
Vijay Deverakonda's 'Kingdom' is a hit, earning crores even before its release

Breaking Today, Digital Desk : साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. यह फिल्म 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसने कमाई के मामले में धूम मचा दी है. फिल्म ने अपने ओटीटी और एडवांस बुकिंग राइट्स से ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है, जो इसकी बंपर ओपनिंग का संकेत दे रहा है.
फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर इसकी एडवांस बुकिंग पर पड़ा है. खास तौर पर उत्तरी अमेरिका में ‘किंगडम’ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की 7000 से ज्यादा टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं, जिससे लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. यह आंकड़ा फिल्म के प्रति विदेशी बाजार में भी जबरदस्त दीवानगी को दर्शाता है.
इसके अलावा, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर भी एक बड़ी डील हुई है. बताया जा रहा है कि ‘किंगडम’ के ओटीटी अधिकार नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदे हैं. 100 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह एक शानदार शुरुआत है, जिसने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का एक बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया है.
गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी फिल्म का संगीत जाने-माने कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जिसने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. ‘किंगडम’ को हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज किया जाएगा. फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है, जिससे इसके समय पर रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है इन सभी सकारात्मक संकेतों को देखते हुए, ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हो सकती है.






