Sliderखेलकूद

एशिया कप 2023, क्या सूर्यकुमार यादव का ये पोस्ट बदल देगा मैच का रुख…

Asia Cup 2023, Will this post by Suryakumar Yadav change the course of the match.

Breaking Today, Digital Desk : सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दिया गया बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले का क्रिकेट फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में जब ये दोनों टीमें पहली बार भिड़ी थीं, तो बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 10 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले, टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा की तरह मुस्कुराओ और आगे बढ़ो।’ सूर्या का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और फैन्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने भले ही कैप्शन में सिर्फ चार शब्दों का इस्तेमाल किया है, लेकिन ये दिखाता है कि वह कितने फोकस्ड हैं और दबाव में भी शांत रहते हैं। वह शायद यह कहना चाहते हैं कि वह बड़े मैचों के दबाव को अच्छे से संभाल सकते हैं।

एशिया कप में सूर्यकुमार यादव को अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है, लेकिन वनडे इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, टी-20 इंटरनेशनल में वह दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है, जिससे सूर्यकुमार यादव को शायद इस मैच में भी बाहर बैठना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button