
![]()
पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे रविवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की है। पीएम मोदी ने यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और मुलाकात के बाद धीरेंद्र शाष्त्री की माँ से मिलने की भी ईच्छा जताई । इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उनकी मां से हंसी-मजाक करते हुए कहा, ‘आपके मन की बात की पर्ची मेरे पास है, आप बेटे की शादी शादी करवाना चाहती हैं ।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार ये कह चुके हैं कि उनकी मां को उनकी शादी की चिंता रहती है. उन्होंने बताया था कि उनकी मां बीते तीन साल से उनकी शादी को लेकर परेशान है ।




