Sliderउत्तर प्रदेश

कांग्रेस पार्टी द्वारा जंतर मंतर पर महिला आरक्षण विधेयक एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

 

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा नई दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला आरक्षण विधेयक एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया और इसी तरह के विरोध प्रदर्शन इस महीने के दौरान सभी राज्यों और जिलों में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उसी के अनुक्रम में आज दिनांक 03 अप्रैल 2025 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्षगण  शहला अहरारी  ममता चौधरी  एवं  करिश्मा ठाकुर  के संयुक्त नेतृत्व में महिला कांग्रेस अपना विरोध दर्ज कराया। मध्यान्ह 12ः00 बजे महिला कांग्रेस कार्याकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से तख्तियों, बैनरों एवं झण्डों के साथ विधानसभा की ओर कूच किया। महिला आरक्षण को लागू करने, महिलाओं की अस्मिता और सुरक्षा सनिश्चित करने एवं महिलाओं की बेहतरी के लिए कार्यक्रम लागू करने के नारों को बुलंद करते हुए यह दल आगे बढ़ा प्रदर्शन करने वाली कार्यकर्ताओं ने कहा कि  योगी सरकार की डरी हुई पुलिस अब लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से भी विरोध नहीं दर्ज करने देना चाहती तथा  संवैधानिक तरीके के अपनी मांग उठा रही महिलाओं को जबरन पुलिस द्वारा ऊँचे- ऊँचे बैरिकेड लगाकर बलपूर्वक रोके जाने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की भी की गई ,  जिस दौरान मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी जी गिर गई जिन्हें इलाज हेतु लखनऊ स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ले जाया गया।इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए पूर्वी जोन की निवर्तमान अध्यक्ष  शहला अहरारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल बाद महिला आरक्षण बिल पास तो कर दिया मगर उसे लागू करने पर मौन है। यह इनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।  अहरारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिला हितों की पक्षधर रही है। हमने 1992 में संविधान के 73 और 74 वें संशोधन द्वारा नगर निकायों और पंचायतों में महिला आरक्षण लागू कर हर जिले में गांव में हर कस्बे में महिला नेतृत्व सुनिश्चित किया था। इस मौके मध्य जोन की निवर्तमान अध्यक्ष  ममता चौधरी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं और अब बहन बेटियों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो यहां हर दिन महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन एकदम असहाय हो गया है।

Related Articles

Back to top button