Sliderउत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी को दफ़्तर खाली करने का नोटिस जारी…

Administrative action on 'Mulayam Kothi' in Moradabad, notice issued to Samajwadi Party to vacate the office

Breaking Today, Digital Desk : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. ज़िला प्रशासन ने सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित उस कोठी का आवंटन रद्द कर दिया है, जो 31 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम पर आवंटित की गई थी इसी भवन में समाजवादी पार्टी का ज़िला कार्यालय संचालित हो रहा है. प्रशासन ने पार्टी को एक महीने के भीतर कोठी खाली करने का नोटिस थमा दिया है.

यह कोठी, जो ‘कोठी नंबर-4’ के नाम से जानी जाती है, चक्कर की मिलक इलाके में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के पास स्थित है और लगभग 1000 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फैली है इसका आवंटन 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मात्र 250 रुपये के मासिक किराए पर किया गया था यह संपत्ति नजूल भूमि पर है, जिसका स्वामित्व उत्तर प्रदेश सरकार के पास है और इसका प्रबंधन मुरादाबाद नगर निगम करता है.

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पार्टी की ओर से इस भवन के नामांतरण या नवीनीकरण के लिए कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई इसी को आधार बनाते हुए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आवंटन को निरस्त करने का आदेश दिया. प्रशासन का तर्क है कि सरकारी कार्यों और आवास की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अब इस भवन की आवश्यकता है.

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा सपा जिलाध्यक्ष को भेजे गए नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि 30 दिनों में कोठी खाली नहीं की गई, तो प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा और 1000 रुपये प्रतिदिन की दर से हर्जाना भी वसूला जाएगा इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल में हलचल तेज़ हो गई है, क्योंकि यह कार्यालय लंबे समय से मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की गतिविधियों का केंद्र रहा है

Related Articles

Back to top button