Sliderउत्तर प्रदेश
मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से क्यों हटाया


बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को पदाधिकारियों की बैठक में बड़ा फैसला लिया है जिसमें मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा के सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है। बसपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इतना ही नहीं, मायावती ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम की जिम्मेदारी बढ़ाई और अब वह भी अब नेशनल कोऑर्डिनेटर होंगे। मायावती ने पिछले दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया था। मायावती ने कहा है कि अशोक सिद्धार्थ ने आकाश आनंद का राजनीतिक करियर बर्बाद किया।अशोक सिद्धार्थ को निकालना पड़ा। आकाश आनंद पर उनकी पत्नी का प्रभाव था, जो पार्टी हित में नहीं था। उन्होंने कहा कि मेरे जीते जी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।रविवार को राज्य मुख्यालय पर देश भर के पदाधिकारियों संग बैठक में मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ ने उप्र सहित पूरे देश में पार्टी को दो गुटों में बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया था, इसलिए उनको बाहर निकाला गया। आकाश की शादी अशोक सिद्धार्थ की बेटी से हुई है। आकाश पर उनकी पत्नी का प्रभाव था, जो पार्टी के लिए सकारात्मक नहीं है। ऐसे में कांशीराम जी के बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी के हित में उनको पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। यह दूसरी बार है, जब आकाश से उत्तराधिकार वापस लिया गया है। मायावती ने 10 दिसंबर 2023 को आकाश को उत्तराधिकारी घोषित किया था।






