Sliderखेलकूद

भारत के विराट पंजे के सामने घुटने टेक दिये कंगारु

 

2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला जबरदस्त रहा   पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेटों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है।भारत की ओर से सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 84 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 28, शुभमन गिल (आठ) और श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में भारत की एंट्री राह और आसान कर दी. पांड्या ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 गेंदों में 28 रन बनाए. वहीं, केएल राहुल भी 2 चौके और 2 छक्के के साथ 34 गेंद में 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे , वही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इस मैच का असर रहा है , भारत की इस जीत से एक बार फिर से पाकिस्तान में मातम पसर गया है। जी हां आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत से पाकिस्तान में मातम पसर गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। ये पहले से ही तय था कि सुरक्षा की वजह से भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगा। जब भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले की बात आई तो पाकिस्तान ने भी कह दिया था कि वो भारत खेलने नहीं जाएगा। ऐसे में दोनों देशों को लेकर तटस्थ दुबई में मैच हुआ था।

Related Articles

Back to top button