Sliderमनोरंजन

अजय देवगन ने मृणाल ठाकुर को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई…

Desi celebration on the sets of "Son of Sardar 2" Ajay Devgan wishes Mrunal Thakur on her birthday in a unique way

Breaking Today, Digital Desk : बॉलीवुड के “सिंघम” अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” की को-स्टार मृणाल ठाकुर को उनके जन्मदिन पर एक खास ‘देसी’ अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. अजय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें पूरे देसी घी से बना केक दिख रहा है, और उन्होंने इसे “पिंड स्टाइल” का बताया. यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को रिलीज़ हुई है, और इसी दिन मृणाल अपना 33वां जन्मदिन भी मना रही हैं

अजय देवगन ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूरे देसी घी का बना हुआ केक, पूरे पिंड स्टाइल में. जस्सी की तरफ से राबिया को हैप्पी बर्थडे.” फिल्म में अजय जस्सी का और मृणाल राबिया का किरदार निभा रही हैं. “सन ऑफ सरदार 2” 2012 में आई सफल फिल्म “सन ऑफ सरदार” का सीक्वल है और इसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं.

फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है,  फिल्म की कहानी पंजाब और स्कॉटलैंड में सेट है और इसमें अजय और मृणाल के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, और नीरू बाजवा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं मृणाल ठाकुर के लिए यह जन्मदिन और भी खास हो गया है क्योंकि इसी दिन उनकी एक बड़ी फि

Related Articles

Back to top button