Sliderवायरल न्यूज़

ग्रेटर नोएडा जब एक मृत माँ का बैंक खाता खरबों रुपयों से भर गया…

Greater Noida When a dead mother's bank account was filled with trillions of rupees

Breaking Today, Digital Desk : ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी मृत मां के बैंक खाते में खरबों रुपये की रकम देखी. यह मामला इतना बड़ा था कि 36 अंकों की इस धनराशि को देखकर युवक के होश उड़ गए. इस घटना के बाद से ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है और हर कोई इस रहस्यमयी लेनदेन के बारे में जानना चाहता है.

यह हैरान करने वाली कहानी 20 वर्षीय दीपक कुमार की है, जिनकी मां गायत्री देवी का कुछ महीने पहले निधन हो गया था. अपनी मां के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से जुड़े यूपीआई का इस्तेमाल दीपक कर रहे थे. सोमवार शाम को जब उन्होंने एक पेमेंट करने की कोशिश की, तो वह असफल रही. इसके बाद जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो उनके मोबाइल की स्क्रीन पर एक ऐसी रकम दिखाई दी, जिस पर यकीन करना मुश्किल था – उनके खाते में 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये जमा हुए थे

इस अविश्वसनीय संदेश को देखकर दीपक हैरान रह गए और तुरंत बैंक पहुंचे. बैंक के अधिकारी भी इतनी बड़ी रकम देखकर चकित थे और उन्होंने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया बैंक प्रबंधन ने इस असामान्य लेनदेन की सूचना आयकर विभाग को दे दी है, जिसने मामले की जांच शुरू कर दी है अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इतनी बड़ी राशि आखिर कहां से और कैसे इस खाते में आई

इस खबर के फैलते ही दीपक के घर पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जानकारों के फोन आने का तांता लग गया, जिससे परेशान होकर उन्हें अपना फोन बंद करना पड़ा फिलहाल, इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है यह घटना एक तकनीकी गड़बड़ी है, साइबर धोखाधड़ी का मामला है या फिर कुछ और, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा

Related Articles

Back to top button